• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Roadies 19 prince narula and gautam gulati refuse to shoot with rhea chakraborty
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 7 मई 2023 (12:42 IST)

क्या गैंग लीडर्स ने रिया चक्रतर्वी के साथ 'एमटीवी रोडीज 19' में काम करने से किया इंकार? गौतम गुलाटी ने बताई सच्चाई

क्या गैंग लीडर्स ने रिया चक्रतर्वी के साथ 'एमटीवी रोडीज 19' में काम करने से किया इंकार? गौतम गुलाटी ने बताई सच्चाई | Roadies 19 prince narula and gautam gulati refuse to shoot with rhea chakraborty
Rhea Chakraborty MTV Roadies : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। सुशांत के परिवार ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आए ड्रग्स केस में रिया को जेल भी जाना पड़ा था। अब सुशांत के निधन के 3 साल बाद रिया चक्रवर्ती एक बार फिर इंडस्ट्री में कमबैक किया है।

 
रिया चक्रवर्ती एमटीवी के शो 'रोडीज 19' में बतौर गैंग लीडर नजर आने वाली हैं। शो में रिया के साथ गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला बतौर गैंग लीडर्स नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई थी। बताया जा रहा था कि एमटीवी रोडिज के तीनों गैंग लीडर्स के बीच अनबन हो गई है। 
 
खबरें आ रही थी कि रिया, गौतम और प्रिंस के बीच एक बड़ा झगड़ा चल रहा है, जिसके चलते दोनों ने रिया के साथ शूटिंग करने से इनकार कर दिया है। हालांकि अब गौतम गुलाटी ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने रिया के साथ काम नहीं करने की खबरों को खारिज कर दिया है।
 
आजतक संग बातचीत के दौरान गौतम गुलाटी ने कहा, जो खबर सामने आई है उसमें पूरी सच्चाई नहीं है। हम तीनों अच्छे से मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे बीच अभी कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन हां, प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती की नोंकझोंक चलती रहती है। 
 
गौतम ने कहा, मेरे और प्रिंस के बीच भी थोड़ी अनबन हुई थी, लेकिन अब सबकुछ ठीक है। मेरे और रिया के बीच कोई झगड़ा या टेंशन नहीं रहा है। उल्टा हम दोनों तो अच्छे से ही शूट कर रहे हैं। मैंने वो खबर पढ़ी, जो सरासर गलत है। प्रिंस के साथ मेरी और रिया की अनबन हुई थी। जिस चीज को मिसक्वोट कर गलत तरीके से मीडिया में फैलाया जा रहा है।
 
बता दें कि 'एमटीवी रो‍डीज 19' में रिया चक्रवर्ती के साथ गौतम गुलटी और प्रिंस नरूला भी गैंग लीडर के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीं शो में सोनू सूद भी वापसी कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती आखिरी बार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
वरुण धवन की 'भेड़िया' इन दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज