• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Raveena Tandon receive Padma Shri from President Draupadi Murmu
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (17:31 IST)

पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित हुईं रवीना टंडन, फैमिली के साथ पहुंचीं राष्ट्रपति भवन

पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित हुईं रवीना टंडन, फैमिली के साथ पहुंचीं राष्ट्रपति भवन | Raveena Tandon receive Padma Shri from President Draupadi Murmu
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रवीना टंडन को राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा। इस इवेंट में शामिल होने केलिए रवीना टंडन अपने पूरे परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंची थीं। 

 
रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में राष्ट्रपति द्रौप‍दी मुर्मू रवीना को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित करती नजर आ रही हैं। इस मौके पर रवीना मेटालिक गोल्ड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
 
वहीं रवीना ने पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति अनिल थडानी, बेटी राशा और बेटे के साथ नजर आ रही हैं। रवीना की बेटी ब्लैक कलर की चोली और ब्लैक एंड व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
बता दें कि रवीना टंडन पिछले तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह सामाजिक कामों में भी एक्टिव हैं। रवीना बच्चों के अधिकार, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों में सक्रिय रूप से रहती हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट नोटिस