• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rashmika Mandannas Flight Makes Emergency Landing actress Says That’s How We Escaped Death
Last Updated : रविवार, 18 फ़रवरी 2024 (14:34 IST)

Rashmika Mandanna की फ्लाइट की करना पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, एक्ट्रेस बोलीं- मौत से बच गए...

रश्मिका मंदाना ने एक तस्वीर शेयर करते हुए घटना के बारे में जानकारी दी

Rashmika Mandannas Flight Makes Emergency Landing actress Says That’s How We Escaped Death - Rashmika Mandannas Flight Makes Emergency Landing actress Says That’s How We Escaped Death
Rashmika Mandanna : साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रश्मिका मंदाना जिस फ्लाइट में सफर कर रही थीं, उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ी है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी है। 
 
यह फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी। उड़ान के 30 मिनट बाद तकनीकी खराबी के कारण इसे मुंबई एयरपोर्ट पर वापस उतारा गया। रश्मिका मंदाना ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को अपने फ्लाइट में हुई इस घटना के बारे में जानकारी दी है। 
 
तस्वीर में रश्मिका श्रद्धा दास के साथ काफी खुश दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सिर्फ आपकी जानकारी के लिए, इस तरह हम आज मौत से बच गए...।'
 
फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग के दौरान किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। सभी सुरक्षित है। हालांकि यात्रियों को खौफ के अहसास से गुजरना पड़ा। विमान में सवार लोगों को डर था कि कही इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान किसी हादसे का शिकार न हो जाए।
 
रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म 'एनिमल' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही अल्लू अर्जुन के सशथ 'पुष्पा 2' में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास साउथ फिल्म रेनबो, द गर्लफ्रेंड और हिंदी फिल्म छावा है।