शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh retirement plan
Written By

जानिए रिटायरमेंट के बाद क्या है रणवीर सिंह की प्लानिंग?

जानिए रिटायरमेंट के बाद क्या है रणवीर सिंह की प्लानिंग? - ranveer singh retirement plan
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक है। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते हुए ही नजर आते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना रिटायरमेंट प्लान बताया है। 
 
 
रणवीर ने कहा कि जब वो अपने काम से रिटायर हो जाएंगे तो वो चाहते हैं कि वह गोवा में चले जाएं, जहां उनका एक सी-फेसिंग विला हो और वहां वो सिर्फ रिलैक्स करें। इतना ही नहीं रणवीर ने कहा कि वो ये भी चाहते हैं कि वो वहां वो अपने बहुत सारे बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करें। वह अपने विला में रहते हुए खाना पकाना चाहते हैं। पेंटिंग करना चाहते हैं और साथ ही मूवीज देखना और योग करना चाहते हैं।
 
वहीं कुछ दिनों पहले जब रणवीर सिंह से बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि यह फैसला दीपिका ही लेंगी। यह मेरा फैसला कम दीपिका का ज्यादा है। मैंने इस बारे में उन पर फैसला छोड़ा है।
 
रणवीर और दीपिका दोनों ही इन दिनों अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। दीपिका जल्द ही ऐसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित फिल्म 'छपाक' की शूटिंग शुरू करने वाली है। वहीं, रणवीर सिंह फिल्म गली बॉय की सफलता के बाद कपिल देव की बायॉपिक फिल्म 83 की तैयारी शुरू कर चुके हैं। साथ ही वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें
रणवीर सिंह की फिल्म 83 में इस क्रिकेटर का किरदार निभाएंगे हार्डी संधू