गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone reveals ranveer singh high energy secret
Written By

दीपिका पादुकोण ने खोला रणवीर सिंह की एनर्जी का राज

दीपिका पादुकोण ने खोला रणवीर सिंह की एनर्जी का राज - deepika padukone reveals ranveer singh high energy secret
बॉलीवुड में रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के साथ-साथ अपनी एनर्जी लेवल के लिए भी खूब जाने जाते हैं। बात चाहे ऑनस्क्रीन की हो या ऑफस्क्रीन, रणवीर हमेशा अपना एनर्जी लेवल बरकरार रखते हैं। रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण भी मानती हैं कि उनकी एनर्जी लेवल बहुत हाई है।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू में जब दीपिका पादुकोण से पूछा गया कि रणवीर सिंह की हाई एनर्जी का राज क्या है? तो दीपिका ने कहा, रणवीर को घर से निकलते ही पता नहीं क्या हो जाता है। वो एकदम डिफरेंट पर्सन बन जाते हैं। रणवीर घर पर बिलकुल अलग और काम पर बिलकुल अलग होते हैं। 
 
दीपिका ने आगे रणवीर की मॉर्निंग डाइट को लेकर कहा, हर पत्नी की तरह वो भी अपनी पति रणवीर सिंह को सुबह नाश्ता खिलाकर भेजती हैं। मैं उन्हें ब्रेकफास्ट में बस बादाम और नारियल पानी देती हूं। दीपिका के इस जवाब से साफ हो गया है कि रणवीर का ब्रेकफास्ट ही उनकी एनर्जी का राज है।
 
रणवीर का एनर्जी लेवल न सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी कई बार देखने को मिला है। रणवीर प्रमोशनल इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में उछल कूद करते हुए दिखाई देते हैं। गली बॉय की सक्सेस के बाद अब रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक 83 में लीड रोल करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर करण जौहर का बड़ा खुलासा