रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor is to play sourav ganguly role in biopic film
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023 (12:06 IST)

'संजू' के बाद अब इस क्रिकेटर की बायोपिक में नजर आएंगे रणबीर कपूर

ranbir kapoor
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने फिल्म 'संजू' में संजय दत्त का किरदार पर्दे पर निभाया था। अब रणबीर एक क्रिकेटर की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 'दादा' यानी सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म बन जा रही है। लव फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर सौरव गांगुली ने मुहर लगा दी है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही कोलकाता में शुरू होने जा रही है। 

 
सभी के मन में एक ही सवाल है कि ऑनस्क्रीन सौरव गांगुली कौन बनेगा। इस बायोपिक के लिए रितिक रोशन से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक का नाम सामने आया था। अब खबरें है कि रणबीर कपूर पर्दे पर दादा का किरदार निभाने वाले हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की और से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।  
 
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सौरव गांगुली के एक करीबी सूत्र ने कहा, रणबीर कपूर के नाम की बायोपिक के लिए पुष्टि की गई है और वह सौरव गांगुली की ऑनस्क्रीन भूमिका निभाएंगे। कथित तौर पर पहले कुछ तारीखों का इश्यू था, लेकिन अब माना जा रहा है कि रणबीर ने हामी भर दी है। 
 
बता दें कि सितंबर, 2021 को लव फिल्म्स और सौरव गांगुली ने मिलकर इस बायोपिक की घोषणा की थी। दो साल की रिसर्च के बाद फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हुई है। इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। 
 
रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'एनिमल' है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
 
ये भी पढ़ें
मधुबाला ने दिलकश अदाओं से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध