• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ram Lakhan, Subhash Ghai, Rohit Shetty, Karan Johar
Written By

'राम लखन' अधर में... रिमेक नहीं बनाएंगे रोहित शेट्टी

'राम लखन' अधर में... रिमेक नहीं बनाएंगे रोहित शेट्टी - Ram Lakhan, Subhash Ghai, Rohit Shetty,  Karan Johar
लंबे समय से चर्चा है कि रोहित शेट्टी सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' का रीमेक बनाएंगे। कौन बनेगा राम और कौन लखन, इसको लेकर ढेर सारी खबरें आ चुकी हैं। वरूण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह आदि के नामों पर चर्चा हुई। 
खैर, ताजा खबर इस फिल्म के बारे में ये है कि रोहित शेट्टी अब 'राम लखन' का रिमेक नहीं बनाएंगे। वे करण जौहर के साथ अपनी दूसरी फिल्म शुरू करेंगे जिसके बारे में वे अगले महीने सूचना देंगे। रोहित ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे क्यों राम लखन का रीमेक नहीं बना रहे हैं। 
 
दिलवाले की असफलता के बाद रोहित एक हिट फिल्म बनाना चाहते हैं और संभव है कि वे अपनी गोलमाल सीरिज की अगली फिल्म शुरू करें। 
ये भी पढ़ें
बोल्ड सीन के दौरान हुआ विवाद... चित्रांगदा ने छोड़ी फिल्म