शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rajkummar rao girlfriend patralekha shared her hot bikini photo
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (15:24 IST)

राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीर, लिखा- समंदर को मिस कर रही हूं

राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीर, लिखा- समंदर को मिस कर रही हूं - rajkummar rao girlfriend patralekha shared her hot bikini photo
कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में सभी लोग अपने-अपने घर पर ही हैं। फिल्मी हस्तियां भी घर पर हैं लेकिन वह फैंस के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। एक्टर राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा भी इन दिनों पुरानी तस्वीरें शेयर कर अपना समय गुजार रही हैं। 
 
पत्रलेखा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में पत्रलेखा का बेहद बोल्ड अवतार नजर आ रहा है।
 
इस तस्वीर में पत्रलेखा समंदर किनारे पत्थर पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को खुद राजकुमार राव ने क्लिक किया है। पत्रलेखा ने बकायदा फोटो क्रेडिट भी उन्हें दे दिया है। 
तस्वीर के साथ पत्रलेखा ने लिखा है कि 'थ्रोबैक थर्सडे। समंदर को मिस कर रही हूं। हमेशा एक वाटर बेबी रही, एक पाइसीयन गर्ल।' पत्रलेखा के फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीर पर राजकुमार राव सहित कई सितारों ने भी रिएक्शन दिया है।
 
बता दें कि पत्रलेखा फिल्म 'सिटी लाइट्स' में राजकुमार के साथ नजर आई थीं। अब वे फिल्म 'वेयर इज माई कन्नड़का?' के साथ कन्नड़ फिल्म उद्योग में करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
 
photo-
 
ये भी पढ़ें
शहनाज गिल नहीं, सिद्धार्थ शुक्ला की जिंदगी में ये 3 महिलाएं हैं स्पेशल