रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rajinikanth, Akshay Kumar, Aishwarya Rai Bachchan, 2.0, Cameo
Written By

आठ वर्ष बाद साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और ऐश्वर्या!

आठ वर्ष बाद साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और ऐश्वर्या! - Rajinikanth, Akshay Kumar, Aishwarya Rai Bachchan, 2.0, Cameo
रजनीकांत की फिल्म 2.0 की चर्चा लंबे समय से हो रही थी। हालांकि फिल्म की रिलीज़ डेट बार-बार आगे बढ़ रही है, लेकिन फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत पहले ही सामने आ गया था। इसे देखकर दर्शक फिल्म के ट्रेलर और रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। वैसे ही फैंस फिल्म को लेकर काफी बेकरार हैं। 
 
खबर मिली है कि रजनीकांत की इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन भी हो सकती हैं। इनका हालांकि कैमियो रोल ही होगा लेकिन रोल शानदार होगा। इसके पहले फिल्म 'रोबोट' में रजनीकांत और ऐश्वर्या साथ नज़र आ चुके हैं। 


 
'रोबोट' फिल्म '2.0' का पहला भाग थी। इसमें रजनीकांत ने डॉ वसीगरन और चिट्टी रोबोट के किरदार निभाए थे। साथ ही ऐश्वर्या इसमें उनकी पार्टनर बनी थीं। फिल्म के इस भाग में भी 'सना' यानी ऐश्वर्या नज़र आएंगी। इनके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार भी होंगे। अक्षय ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। 
 
अक्षय और ऐश्वर्या करीब आठ वर्षों बाद बड़े परदे पर साथ नज़र आएंगे। फिल्म में फीमेल लीड के रुप में एमी जैक्सन हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट तय नहीं हुई हैं लेकिन इसके दिसंबर 2018 तक रिलीज़ करने की उम्मीद है। 
 
इस फिल्म का म्युज़िक ए आर रहमान ने दिया है, जो कि बेशक बेहतरीन होने वाला है। फिल्म में वीएफएक्स का बहुत प्रयोग किया गया है। यह साइंस-फिक्शन फिल्म होगी। 
ये भी पढ़ें
फिर साथ दिखेंगे आयुष्मान और भूमि