• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pulkit samrat kriti kharbanda wedding card viral on social media
Last Modified: बुधवार, 6 मार्च 2024 (12:54 IST)

कृति खरबंदा संग दूसरी शादी रचाने जा रहे पुलकित सम्राट, वायरल हुआ कपल का वेडिंग कार्ड

कृति और पुलकित की 'सेव द डेट' वेडिंग इनविटेशन की पहली झलक काफी खूबसूरत है

pulkit samrat kriti kharbanda wedding card viral on social media - pulkit samrat kriti kharbanda wedding card viral on social media
Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Wedding : मनोरंजन जगत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। कई पॉपुलर कपल अपने जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। अब एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में दोनों की सगाई की तस्वीरें सामने आई थी।
 
सोशल मीडिया पर कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है। कृति और पुलकित की 'सेव द डेट' वेडिंग इनविटेशन की पहली झलक काफी खूबसूरत है। एक सोशल मीडिया पेज ने पुलकित और कृति की शादी के कार्ड की पहली झलक पोस्ट की है। 
 
Photo Credit : Instagram
कार्ड में कृति और पुलकित अपने समुद्र तट वाले घर में चिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्ड के ऊपर लिखा हुआ है, अपने स्क्वाड के साथ जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते! प्यार पुलकित और कृति।
 
इस वायरल वेडिंग कार्ड के मुताबिक पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा 13 मार्च 2024 को सात फेरे लेंगे। कपल ने न केवल अपनी शादी की तारीख तय कर ली है, बल्कि पिछले कुछ समय से शादी की तैयारियां भी जोरों पर हैं। 
 
बता दें कि 30 जनवरी 2024 को कृति और पुलकित ने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रोका सेरेमनी की थी। पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी हैं। इससे पहले उन्होंने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा संग शादी की थी। 
 
ये भी पढ़ें
इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सौतेली मां करीना कपूर ने लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट