शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Priyanka Chopra to star in Sanjay Leela Bhansalis action film
Last Modified: शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (12:03 IST)

बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा, भंसाली की फिल्म में आएंगी नजर!

Priyanka Chopra to star in Sanjay Leela Bhansalis action film - Priyanka Chopra to star in Sanjay Leela Bhansalis action film
Priyanka Chopra Bollywood Comeback: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। भारत आने के बाद प्रियंका ने कई इवेंट में शिरकत की हैं। वहीं हाल ही में वह अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या भी पहुंची थीं। अब प्रियंका चोपड़ा के भारत आने की खास वजह की जानकारी सामने आई है। 
 
बताया जा रहा है प्रियंका की भारत यात्रा में कई वर्क कमिटमेंट शामिल है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने अगले प्रोजेक्ट के सिलसिले में कई फिल्ममेकर्स से मिलने वाली हैं और नई स्क्रिप्ट्स पढ़ने जा रही हैं। वह फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से भी मीटिंग करने वाली हैं। 
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रियंका चोपड़ा के कई सारे प्रोजेक्ट्स लाइनअप हैं। प्रियंका की ये ट्रिप पूरी तरह से उनके काम को लेकर फोकस्ड है, कई चीजें लाइनअप हैं। वह अपने प्रोडक्शन हाउस के काम पर भी ध्यान देना चाह रही हैं। अपने इस बैनर के लिए 3-4 प्रॉजेक्ट्स को ध्यान में रखकर वो लोगों से मिल भी रही हैं।
 
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा एक एक्शन प्रोजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली संग मीटिंग करने वाली है। यह एक पीरियड प्रोजेक्ट है। वो भंसाली से इसकी टाइमलाइन, शेड्यूल और कॉस्टूम वगैरह डिस्कस करनेके लिए मिल रही हैं। 
 
बता दें कि हाल ही में अमेजन प्राइम के एक इवेंट में प्रियंका ने अपने अगले प्रोजेक्ट 'वुमन ऑफ माय बिलियन' का ऐलान किया है। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, कई महिलाओं की अनसुनी कहानियां दिखाई जाएगी। 
 
ये भी पढ़ें
पति-पत्नी और पिता पर मजेदार चुटकुला : जले पर नमक छिड़कना