शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra says she would give up her career for daughter Malti
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 12 मई 2023 (14:33 IST)

बेटी मालती के लिए अपना करियर भी छोड़ सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

बेटी मालती के लिए अपना करियर भी छोड़ सकती हैं प्रियंका चोपड़ा | priyanka chopra says she would give up her career for daughter Malti
Priyanka Chopra : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी हैं। प्रियंका के पास दोनों ही इंडस्ट्री के कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर आप चौंक सकते हैं। प्रियंका का कहना है कि वह अपनी बेटी मालती के लिए अपना करियर भी छोड़ सकती हैं।
 
 
'फेमिना' से हुई बातचीत में प्रियंका ने अपने पैरेंट्स का उदाहरण देते हुए कहा, उस समय, मैंने इसे पूरी तरह से मान लिया था। मैं सोच रही थी, निश्चित रूप से यह आपके माता-पिता का काम है। मेरा करियर मायने रखता है। मैंने इसके बारे में तब तक नहीं सोचा, जब तक कि मैं अपनी किताब पर काम नहीं कर रही थीं। 
 
प्रियंका ने कहा, फिर मैंने सोचा कि अब मैं 40 साल की हो गई हूं और अगर मुझसे कहा जाए कि मैं अपना करियर छोड़ दूं और अन्य देशों में जाऊं, तो मैं अपनी बेटी के लिए बिना किसी सवाल के ऐसा करूंगी। फिर भी यह एक बहुत बड़ा बलिदान है और हम बहुत खुशनसीब है कि हमें ऐसे माता-पिता मिले जिन्होंने ऐसा किया, लेकिन ऐसे परिवार भी हैं, जो सामाजिक दबाव में हैं, जो अपनी बेटियों की आकांक्षाओं को बढ़ावा नहीं देते हैं। 
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधीं थीं। प्रियंका चोपड़ा साल 2022 में सरोगेसी के जरिए एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा की मां बनी थीं। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मालती बीते दिनों भारत भी आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
Sunny Leone की मर्डर मेलोडी 'कैनेडी' का टीजर हुआ रिलीज