• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra reveals her mother was in nightie when she first meet with nick jonas
Written By
Last Modified: शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (11:42 IST)

निक जोनास से पहली बार आधी रात को मिली थीं प्रियंका चोपड़ा की मां, इस वजह से हो गई थीं अनकम्फर्टेबल

निक जोनास से पहली बार आधी रात को मिली थीं प्रियंका चोपड़ा की मां, इस वजह से हो गई थीं अनकम्फर्टेबल - priyanka chopra reveals her mother was in nightie when she first meet with nick jonas
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस किताब में प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले हैं। प्रियंका ने उस पल को भी शेयर किया है जब उनकी मां मधु चोपड़ा पहली बार निक जोनास से मिली थीं।

 
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ने मजेदार किस्सा सुनाया। प्रियंका ने बताया कि पहली बार उन्होंने अपनी मां से निक की मुलाकात रात में 1 बजे करवाई थी। प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, 'मैं उन्हें उस दिन अपने पेरेंट्स से मिलवाना नहीं चाहती थी।
 
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मैं भूल गई थीं कि मेरी मम्मी ऊपर वाले कमरे में हैं। मैं उन्हें बुलाना भूल गईं क्योंकि रात के एक बज गए थे। वह केवल 10 मिनट की दूरी पर थीं। जब तक हम दोनों मेरे घर आने का फैसला कर रहे थे हम घर पहुंच गए। 
 
प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, मेरी मम्मी शॉक्ड रह गईं थीं। रात के एक बजे थे और मम्मी ने नाइटी पहनी थी। मैं भूल नहीं सकती क्योंकि ये मेरे लिए भी बेहद अजीब था। वह चौंककर बिस्तर से उतर गई। मेरी मम्मी ने कहा एक सेकंड। इसके बाद वह बाथरूम में गईं और लिपस्टिक लगाई। उन्होंने मुझे अंदर बुलाया और कहा कि तुमने मुझे बताया क्यों नहीं। मैं बाहर नहीं आ रही। मैंने उनसे कहा कि अगर नहीं आ रही तो ये लिपस्टिक क्यों लगा रही हो।
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह फिल्म 'द वाइट टाइगर' में दिखाई दी थीं। अब उनके पास 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मेट्रिक्स 4' के अलावा कुछ अन्य हॉलीवुड फिल्में भी हैं। उन्होंने अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म की अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।
ये भी पढ़ें
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' इन दिन होगी रिलीज