dharma sangrah
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में सुनहरे गाउन में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में पहली बार हिस्सा ले रहीं प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर बेहद आकर्षक और सुंदर सुनहरे रंग के बड़े गले वाले गाउन में नजर आईं। प्रियंका का यह खूबसूरत सुनहरा गाउन राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था जिस पर हाथ से कशीदाकारी की गई थी।
'क्वान्टिको' की 34 वर्षीय अभिनेत्री ज्यादातर मौकों पर अपने बाल बंधे हुए ही रखती हैं लेकिन इस मौके पर वह खुले बालों में आईं। हालांकि प्रियंका की गहरे रंग की लिपिस्टिक हमेशा की तरह ध्यान आकर्षित करने वाली थी।
 
प्रियंका जेफरी डीन मोर्गन के साथ मंच पर आईं और अभिनेता बिली बॉब थॉर्टन को पुरस्कार दिया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
देव पटेल चूके, आरॅन टेलर ने जीता सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार