• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra
Written By

प्रियंका चोपड़ा द्वारा किराए पर दी प्रॉपर्टी पर देह व्यापार!

प्रियंका चोपड़ा द्वारा किराए पर दी प्रॉपर्टी पर देह व्यापार! - Priyanka Chopra
मुंबई पुलिस ने वर्सोवा स्थित एक स्पा पर छापा मारा क्योंकि वहां पर देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी और यह बात सही भी साबित हुई। खबरों के मुताबिक जिस जगह यह स्पा चल रह था वो प्रॉपर्टी प्रियंका चोपड़ा की है, जिसे उन्होंने किराए पर दिया है। इसकी बगल में उनकी उनकी मां का क्लिनिक भी है। 
 
करिश्मा स्पा एंड ब्यूटी सेंटर में देह व्यापार चलने की खबर पुलिेस को मिली। ग्राहक बन पुलिस का आदमी पहुंचा और जानकारी सही साबित हुई। पुलिस ने छापा पारा और वहां उपस्थित महिला तथा पुरुषों को गिरफ्तार किया। स्पा का मालिक फरार हो गया। अब पुलिस यह पता लगाएगी कि किन शर्तों के आधार पर प्रियंका ने यह जगह किराये से दी थी।