शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Prabhas’magnum opus Baahubali: The Conclusion wins hearts in Japan!
Written By

जापान में बाहुबली 2 की धूम

जापान में बाहुबली 2 की धूम - Prabhas’magnum opus Baahubali: The Conclusion wins hearts in Japan!
बाहुबली 2 अभी भी लोगों के दिल जीत रही है। भारत और कई देश में धूम मचाने के बाद यह जापान में सफलता से चल कर नए रिकॉर्ड बना रही है। 
 
प्रभाष अभिनीत इस फिल्म ने जापानी बॉक्स ऑफिस से शानदार कलेक्शन किया है और अभी भी यह फिल्म चल रही है। सात सप्ताह से जापान में चल रही बाहुबली : द कनक्लूजन ने वहां कई नए कीर्तिमान बनाए हैं।
 
 
बाहुबली 2 को रिलीज हुए महीनों हो गए हैं लेकिन अभी भी यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। प्रभाष अब भारत का चिर-परिचित चेहरा नहीं रह गए हैं। उनकी ख्याति अंतराष्ट्रीय स्तर की हो गई है। जापान में भी उनके फैन बन गए हैं।  
 
प्रभाष इस समय साहो नामक फिल्म कर रहे हैं जो तीन भाषाओं में बन रही है। श्रद्धा कपूर इस फिल्म में प्रभाष की हीरोइन हैं।