गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. pearl v puri rejects huge amount offer for salman khans show bigg boss 14
Written By
Last Modified: शनिवार, 29 अगस्त 2020 (16:51 IST)

'बिग बॉस 14' के लिए पर्ल वी पुरी को मिला इतने करोड़ का ऑफर, लेकिन एक्टर ने ठुकराया सलमान का शो!

Bigg Boss 14
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। बीते दिनों ही खबर आई थी कि मेकर्स ने इस शो का ऑफर जेनिफर विंगेट को दिया था और इसके लिए वो उन्हें फीस के तौर पर 3 करोड़ रुपए देने को भी तैयार थे, लेकिन जेनिफर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। 

 
अब खबरें आ रही है कि मेकर्स ने 'नागिन 3' फेम पर्ल वी पूरी को इस शो का ऑफर दिया है। लेकिन पर्ल वी पुरी ने भी इस शो के ऑफर को ठुकरा दिया है। 
 
खबरों के अनुसार मेकर्स पर्ल वी पुरी को इस शो में लेने के बेताब है और उन्होंने एक्टर को 5 करोड़ का ऑफर भी दिया है। अभी तक उन्होंने हां नहीं कहा है और वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के चलते थोड़ा कन्फ्यूज है। वहीं बहुत सी रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि पर्ल ने यह ऑफर ठुकरा दिया है।
 
बीते कई दिनों से खबरें आ रही है कि पर्ल वी पुरी ने लॉकडाउन के दिनों से ही फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ना शुरु कर दिया था और जल्द ही वो अपने फैंस को तोहफा भी देने वाले है। 
 
ये भी पढ़ें
रिया चक्रवर्ती को सताई अपनी 17 हजार की ईएमआई की चिंता, तो सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पूछा यह सवाल