• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Nupur Sanon and Nora Fatehi to star opposite Tiger Shroff in Ganpat
Written By
Last Modified: शनिवार, 7 नवंबर 2020 (13:27 IST)

गणपत में टाइगर श्रॉफ की हीरोइन होंगी नुपूर सेनन और नोरा फतेही!

गणपत में टाइगर श्रॉफ की हीरोइन होंगी नुपूर सेनन और नोरा फतेही! - Nupur Sanon and Nora Fatehi to star opposite Tiger Shroff in Ganpat
टाइगर श्रॉफ को लेकर हाल ही में फिल्म 'गणपत' अनाउंस हुई है जिसे विकास बहल निर्देशित करने वाले हैं। फिल्म को 2022 में रिलीज किया जाएगा। कहा जा रहा है कि मुंबई की पृष्ठभूमि में बन रही ऐसी फिल्म और ऐसा किरदार टाइगर ने पहले कभी नहीं निभाया है और उनका यह अंदाज फैंस को जरूर पसंद आएगा। टाइगर ने बॉक्सर के रोल की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 
 
फिल्म जब घोषित हुई थी तब कहा गया था कि अन्य कलाकारों का चयन चल रहा है और वक्त आने पर इस बारे में जानकारी दी जाएगी, लेकिन बॉलीवुड के खबरचियों ने कुछ नाम पता कर ही लिए हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार फिल्म में एक नहीं बल्कि दो हीरोइनें नजर आएंगी। नुपूर सेनन फर्स्ट और नोरा फतेही सेकंड हीरोइन होंगी। नुपूर सेनन को साइन किया जा चुका है। 
 
नोरा फतेही पूजा एंटरटेनमेंट के ऑफिस में लगातार देखी जा रही हैं। पहले कहा गया कि वे बेलबॉटम फिल्म में आइटम सांग करने वाली हैं, लेकिन यह बात गलत निकली। दरअसल वे 'गणपत' में हीरोइन का रोल अदा करेंगी। आमतौर पर नोरा फिल्मों में आइटम सांग ही करती हैं और यह उन्हें बड़ा मौका मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें
इस गेस्ट से नाराज होकर कृष्णा अभिषेक ने दी 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने की धमकी!