• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Not Shah Rukh Khan, Ranveer Sing will be new Don
Written By

शाहरुख खान को तगड़ा झटका, रणवीर सिंह बनेंगे 'डॉन'!

खबरें आ रही हैं कि डॉन 3 में शाहरुख खान नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह रणवीर सिंह ले रहे हैं। यह शाहरुख के लिए करारा झटका है।

शाहरुख खान को तगड़ा झटका, रणवीर सिंह बनेंगे 'डॉन'! - Not Shah Rukh Khan, Ranveer Sing will be new Don
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की फिल्में इस समय बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही हैं। 'ज़ीरो' की असफलता के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। 
 
शाहरुख नए सिरे से अपने करियर पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें कुछ ऐसा नहीं सूझ रहा है कि वे दर्शकों को फिर से सिनेमाघर तक खींच कर लाएं। 
 
दूसरी ओर शाहरुख के समकालीन सितारे आमिर, सलमान, अक्षय, अजय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वरुण धवन, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह से भी शाहरुख को चुनौती मिल रही है। 
रणवीर उन निर्देशकों की पसंद बन गए हैं जो शाहरुख को लेकर फिल्म बनाना पसंद करते थे। अब खबर आई है कि रणवीर ने एक और करारा झटका शाहरुख खान को दे दिया है। 
 
सूत्रों के मुताबिक डॉन सीरिज की तीसरी फिल्म में शाहरुख की बजाय रणवीर सिंह डॉन के किरदार में नजर आ सकते हैं। 2006 में फरहान अख्तर ने शाहरुख को लेकर 'डॉन' बनाई थी जो कि 1977 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की 'डॉन' की रीमेक थी। 
फरहान ने शाहरुख को लेकर ही 2011 में डॉन का दूसरा भाग बनाया था जिसे बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता मिली थी। इसके बाद से ही डॉन 3 की चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक कुछ तय नहीं हुआ है। 
 
फिल्म के निर्माताओं ने कई बार कहा कि वे डॉन का तीसरा भाग शाहरुख को लेकर ही बनाएंगे, लेकिन अब रणवीर के इस फिल्म में आने की खबरें आ रही हैं। 
 
दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि खुद शाहरुख खान 'डॉन 3' करने के इच्छुक नहीं हैं और इसी कारण रणवीर को फिल्म से जोड़ा गया है। फिलहाल फिल्म निर्माताओं ने चुप्पी साध रखी है। 
ये भी पढ़ें
गर्मी से परेशान ये हॉट हसीनाएं बन गईं जलपरी