गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. munawar faruqui reacted on breakup rumours with girlfriend nazila
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (12:23 IST)

क्या मुनव्वर फारूकी और नजीला का हुआ ब्रेकअप? कॉमेडियन ने बताई सच्चाई

क्या मुनव्वर फारूकी और नजीला का हुआ ब्रेकअप? कॉमेडियन ने बताई सच्चाई | munawar faruqui reacted on breakup rumours with girlfriend nazila
स्टैंड अप कॉमेडी मुनव्वर फारूकी और अंजली अरोरा का रोमांस कंगना रनौट के शो 'लॉकअप' में छाया हुआ था। लेकिन शो का विनर बनने के बाद मुन्नवर ने अपनी गर्लफ्रेंड नजीला के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था। नाजीला के एक फेमस यूट्यूबर हैं।

 
मुन्नवर और नजीला को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए। वहीं हाल ही में इस कपल के ब्रेकअप की खबर सामने आई। अब कॉमेडियन ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
 
मुनव्वर फारूकी ने गर्लफ्रेंड नाजीला के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह अभी भी नाजिल के साथ रिलेशनशिप में हैं। वीडियो में मुनव्वर अपने और नाजिला के ब्रेकअप पर लिखे आर्टिकल को दिखा रहे हैं।
 
इसके बाद वीडियो में नजीला नजर आ रही हैं, जो गोला खा रही हैं। वीडियो में दोनों को ब्रेकअप आर्टिकल पर हंसते हुए देखा जा सकता है। मुनव्वर ये भी कहते हैं, 'क्या फूंक रहे ये लोग?'
 
इस वीडियो से साफ है कि, मुनव्वर और नाजील अभी भी रिलेशनशिप में हैं। मुनव्वर फारूकी और नजीला दिसंबर 2021 से एक-दूसरे को डेट कररहे हैं। लेकिन इस बारे में जानकारी दोनों ने लॉकअप खत्म होने के बाद फैन्स को दी थी। 
 
ये भी पढ़ें
सनी देओल पर लगा प्रोड्यूसर को धोखा देने का आरोप, सुनील दर्शन बोले- ना फिल्म की और ना पैसे दिए...