• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mumbai police stops tiger shroff and disha patani car
Written By
Last Updated : बुधवार, 2 जून 2021 (10:59 IST)

दिशा पाटनी के साथ ड्राइव पर निकले टाइगर श्रॉफ, पुलिस ने रोकी कार!

दिशा पाटनी के साथ ड्राइव पर निकले टाइगर श्रॉफ, पुलिस ने रोकी कार! | mumbai police stops tiger shroff and disha patani car
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को अब तक सार्वजनिक नहीं किया है, वे अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते रहते हैं। हाल में टाइगर और दिशा साथ में मुंबई की सड़कों पर नजर आए। लेकिन इस बार उनकी गाड़ी को मुंबई पुलिस ने रोक लिया। कबो

 
खबरों के अनुसार टाइगर और दिशा जिम से लौटने के बाद एक ही गाड़ी में ड्राइविंग एंजॉय कर रहे थे। दोनों मुंबई के बांद्रा बैंडस्टेंड की चक्कर लगा रहे थे, तभी दूसरे चक्कर के दौरान मुंबई पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। 
 
इस दौरान टाइगर कार के पीछे बैठे थे, जबकि दिशा पटानी आगे की सीट बैठी थीं। पुलिस ने उनके आधार कार्ड चेक किए और कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 
 
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अपने रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में डिनर डेट और शॉपिंग करते स्पॉट किया जाता है, दिनों दिनों यह कपल मालदीव में वैकेशन एंजॉय करने भी पहुंचा था।
 
दिशा हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आई थीं। वह जल्द ही 'एक विलेन 2' में नजर आएंगी। वहीं, टाइगर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म हीरोपंती 2 की तैयारियों में लगे हुए हैं। 
 
ये भी पढ़ें
सोनाक्षी सिन्हा की 30 रोचक जानकारियां : वादा निभाया, न चुंबन दिया और न बिकिनी पहनी