शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. mouni roy new picture on instagram
Written By

मौनी रॉय का दिल जीतने वाला अवतार, नया लुक आया सामने

मौनी रॉय का दिल जीतने वाला अवतार, नया लुक आया सामने - mouni roy new picture on instagram
टीवी से बड़े परदे पर कदम रखने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कई दिल जीते हैं। पहले सभी की फेवरेट नागिन बन कर। उसके बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' पाकर। लोग बेसब्री से उनके बड़े परदे पर आने का इंतज़ार कर रहे हैं। 
 
मौनी अब पूरी तरह से छोटे परदे से अलग हो चुकी हैं। वे लंबे समय से बॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म 'गोल्ड' की तैयारियों में लगी हुई थीं जिसमें उनके साथ सुपरस्टार अक्षय कुमार भी हैं। इसके अलावा वे अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नज़र आएंगी। अपनी डेब्यु फिल्म रिलीज़ होने के पहले ही मौनी ने बॉलीवुड में दूसरी फिल्म पा ली, यह उनके लिए बड़ी अचीवमेंट है। 
 
मौनी की यह अचीवमेंट आसान नहीं है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। सेक्सी और ग्लैमरस दिखने वाली मौनी अपने टैलेंत का फयदा उठाकार आगे बढ़ रही हैं। उनकी खूबसुरती भी लाजवाब है और इसका प्रूफ खुद मौनी ने हाल ही में दिया है। मौनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ पिक्चर्स शेयर की हैं जिसे देखकर उनके फैंस पागल हो रहे हैं। आप भी देखिए मौनी की ये हॉट पिक्चर्स। 
 
 
मौनी का इसमें अलग ही रुप देखने को मिल रहा है। हमेशा सेक्सी एक्सप्रेशंस देने वाली मौनी इस बार अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरे हुए हैं। इसमें उन्होंने एक कलरफुल डृएस पहना है और डिनर टेबल पर वे पोज़ दे रही हैं। पिक्चर्स में उनका अंदाज़ बयां कर रहा है कि क्यों लोग उनके इतने दीवाने हैं। मौनी इन पिक्चर्स में थोड़ी दूबली भी दिखाई दे रही हैं। 

 
टीवी एक्ट्रेस मौनी वैसे तो कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं लेकिन उन्हें सबसे ज़्यादा प्रसिद्धी मिली शो 'नागिन 2' से। इसके बाद मौनी को बॉलीवुड में चांस मिला और उन्होंने उसका फायदा उठाते हुए बेहतरीन काम किया है। अक्षय कुमार और मौनी रॉय स्टारर फिल्म 'गोल्ड' इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ होएन की संभावना है।