Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Mithun Chakraborty

मिथुन चक्रवर्ती अस्वस्थ... डॉक्टर ने दी आराम की सलाह

मिथुन चक्रवर्ती
फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्वस्थ हैं और उन्हें डॉक्टर ने एक महीने के 'बेड रेस्ट' की सलाह दी है। मिथुन इस समय लॉस एंजिल्म में आराम कर रहे हैं और 15 दिनों बाद उनके मुंबई लौटने की संभावना है। 
मिथुन के मैनेजर विजय के अनुसार मिथुन लॉस एंजिल्म में गए थे और वहां पर उनकी पीठ का दर्द फिर उभर आया। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने के लिए कहा और मिथुन ने बजाय मुंबई के लॉस एंजिल्स में आराम करने की सोची। दो सप्ताह गुजर चुके हैं और दो सप्ताह और आराम करने के बाद वे मुंबई आएंगे। 
 
मिथुन को पीठ दर्द की समस्या पुरानी है जो अचानक उभर आई है। 2009 में 'लक' की शूटिंग के दौरान उन्हें पीठ पर चोट लगी थी। हेलिकॉप्टर से उन्हें कूदना था। कूदने में गड़बड़ी हो गई और मिथुन को चोट लगी। इसके पहले भी उन्होंने कई एक्शन फिल्में की और चोटिल होते रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
रितिक रोशन की फिल्म में उर्वशी रौटेला का डांस