गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. minor girl left home to meet actress anushka sharma in mumbai
Written By
Last Modified: रविवार, 13 सितम्बर 2020 (12:26 IST)

अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए फैन ने उठाया यह कदम, परिवार वाले हुए परेशान

Anushka Sharma
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच अनुष्का से मिलने के लिए एक किशोरी ने ऐसा कदम उठाया कि उसके परिजन भी परेशान हो गए।

 
उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी से एक किशोरी अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए घर से भाग गई। किशोरी के परिजनों की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने उसको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। उसके सही सलामत मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
दरअसल, किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए कुछ दिन पूर्व घर से गेहूं पिसाकर लाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा। तब भाई की ओर से थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
 
इस दौरान किशोरी की लोकेशन दिल्ली में मिली। इस पर पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई और किशोरी को दिल्ली में एक रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। किशोरी के लापता होने से परिजन परेशान और चिंतिन हो गए थे। उसके सही सलामत मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। 
 
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह मुंबई जाना चाहती थी। उसने टीवी पर एक कार्यक्रम देखा था। इसके बाद से वह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से बेहद प्रभावित है। वह मुंबई जाकर अनुष्का शर्मा से मिलना चाहती थी। इतना ही नहीं, मुंबई जाने के लिए उसने घर से पांच हजार रुपए भी चुराए थे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया औऱ उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
 
ये भी पढ़ें
कोरोना काल के बाद शादी का निमंत्रण : लोटपोट कर देगा चुटकुला