• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Merry Christmas and Yodha have new release date Shahid Kapoor untitled movie release date announce
Written By
Last Updated : मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (12:07 IST)

मैरी क्रिसमस और योद्धा की रिलीज डेट बदली, शाहिद कपूर की मूवी की रिलीज डेट अनाउंस

मैरी क्रिसमस और योद्धा की रिलीज डेट बदली, शाहिद कपूर की मूवी की रिलीज डेट अनाउंस - Merry Christmas and Yodha have new release date Shahid Kapoor untitled movie release date announce
विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' की रिलीज डेट बदल गई है। यह मूवी अब 8 दिसम्बर 2023 को रिलीज होगी। हिंदी और तमिल में शूट की गई इस मूवी को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है। 

 
सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना अभिनीत फिल्म 'योद्धा' की नई रिलीज डेट 8 दिसम्बर 2023 अनाउंस हुई है। सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित इस मूवी को करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने प्रोड्यूस किया है। 

 
शाहिद कपूर और कृति सनोन की फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन रिलीज डेट 9 फरवरी 2024 अनाउंस हुई है। यह वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी। इस मूवी में धर्मेन्द्र और डिम्पल कपाड़िया भी हैं। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी ने किया है।
ये भी पढ़ें
मुझे लार्जर दैन लाइफ एक्शन स्टार बनना पसंद: सलमान खान टाइगर 3 दिवाली पर