शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Malika Arora and Arjun Kapoor on Dinner Date
Written By

डिनर डेट पर साथ दिखे मलाइका और अर्जुन, करने वाले हैं शादी

अर्जुन के पिता बोनी कपूर हैं शादी के खिलाफ!

डिनर डेट पर साथ दिखे मलाइका और अर्जुन, करने वाले हैं शादी - Malika Arora and Arjun Kapoor on Dinner Date
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर पहले छिप-छिप कर मिलते थे, लेकिन अब खुले आम साथ में घूम रहे हैं। कुछ न कहते हुए भी उन्होंने बहुत कुछ कह दिया है और एक तरह से अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। 
 
18 जनवरी को दोनों डिनर के लिए मुंबई के एक होटल में नजर आएं। मलाइका ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थी जबकि अर्जुन कपूर ब्लू कलर का टी-शर्ट पहने हुए थे। 
 
अर्जुन अलग ही लुक में थे। उनकी मूंछ बड़ी हुई थी। साथ ही वजन भी बढ़ा हुआ लग रहा था। दूसरी ओर मलाइका हमेशा की तरह फिट और सेक्सी दिखाई दे रही थीं। इस डिनर डेट में मलाइका की बहन अमृता अरोरा भी शामिल हुई थीं। 
 
मलाइका और अर्जुन लगातार साथ में घूम रहे हैं। कभी डिनर पर, कभी फिल्म देखने तो कभी लांग ड्राइव पर। खबर है कि दोनों शादी करने वाले हैं। ये शादी मार्च के आखिर तक हो सकती है। मलाइका ने अपनी टीम को तैयारी शुरू करने की बात कह दी है। 


 
सूत्रों के अनुसार ये शादी गुपचुप तरीके से की जाएगी और मीडिया को दूर रखा जाएगा। मलाइका नहीं चाहती कि इस शादी में शोर-शराबा हो। 
 
कपूर परिवार में अर्जुन के पिता बोनी और बहन अंशुला और सोनम कपूर इस शादी के खिलाफ हैं। दूसरी ओर अर्जुन के दोनों चाचा अनिल और संजय इस शादी के लिए सहमत हैं। उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। 
 
मलाइका से सलमान नाराज! 
गौरतलब है कि उम्र का मामले में मलाइका 12 साल अर्जुन कपूर से बड़ी हैं। साथ ही वे तलाकशुदा हैं। उन्होंने सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान से विवाह रचाया था। 
 
बताया जा रहा है कि मलाइका से सलमान नाराज हैं। दबंग सीरिज की मलाइका सह-निर्माता रह चुकी हैं, लेकिन दबंग 3 से उनका पत्ता काटा दिया गया है।