• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora wishes arjun kapoor happy birthday with special post
Written By
Last Modified: रविवार, 26 जून 2022 (17:03 IST)

बर्थडे पर मलाइका अरोरा ने अपने हाथ से खिलाया अर्जुन कपूर को केक, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

बर्थडे पर मलाइका अरोरा ने अपने हाथ से खिलाया अर्जुन कपूर को केक, शेयर किया स्पेशल पोस्ट | malaika arora wishes arjun kapoor happy birthday with special post
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बर्थडे के मौके पर अर्जुन को ढ़ेरों बधाईयां मिल रही हैं। वहीं मलाइका अरोरा ने भी अर्जुन को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

 
मलाइका अरोरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। इसमें दोनों बर्थडे पार्टी एंजॉय करते दिख रहे हैं। शेयर किए गए फोटो व वीडियो में मलाइका का चेहरा तो नहीं नजर आ रहा है, लेकिन वह अपने हाथ से अर्जुन को कोई स्पेशल डिश (केक) खिलाते हुए दिख रही हैं। 
 
इस पोस्ट को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, 'आपकी सभी इच्छाएं और सपने सच हों, जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन कपूर मेरे प्यार।' मलाइका का यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। फैंस और सेलेब्स इसप पर कमेंट करके अर्जुन को बर्थडे विश कर रहे हैं।
 
बता दें कि मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों कई बार साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। भले ही अर्जुन और मलाइका की उम्र में लगभग 10 साल का फासला हो, लेकिन दोनों फैंस को परफेक्ट कपल गोल्स देते नजर आता है। 
 
ये भी पढ़ें
प्रभास की फिल्म 'सालार' में हुई इस मलयालम स्टार की एंट्री