• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lock upp winner munawar faruqui share photo with her rumoured girlfriend
Written By
Last Modified: सोमवार, 9 मई 2022 (16:50 IST)

क्या मुनव्वर फारूकी दे रहे थे अंजलि अरोड़ा को धोखा? 'लॉक अप' जीतने के बाद शेयर की गर्लफ्रेंड संग तस्वीर

Munawar Faruqui
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी कंगना रनौट के रियलिटी शो 'लॉक अप' के विजेता बन गए हैं। कंगना की जेल में मुनव्वर और अंजलि अरोड़ा की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता था। अंजलि मुनव्वर से अपने प्यार का इजहार तक कर चुकी थी। फैंस ने इस जोड़ी को 'Munjali' नाम दिया था।

 
शो जीतने के बाद मुनव्वर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसने सबकों हैरान कर दिया है। इस तस्वीर में मुनव्वर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिख रहे हैं और वो जिस अंदाज़ में लड़की के साथ खड़े हैं उससे यही ज़ाहिर हो रहा है कि ये मिस्ट्री गर्ल मुनव्वर की गर्लफ्रेंड हैं।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए मुनव्वर फारूकी ने दिल का साइन भी बनाया है। साथ ही बैकग्राउंड में दिलजीत दोसांज का रोमांटिक गाना बज रहा है। मुनव्वर की ये लविंग फोटो वायरल हो रही और फैंस ये जानने को बेचैन कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल है कौन।
 
खबरों के अनुसार इस मिस्ट्री गर्ल का नाम नाजिल हैं। वह एक कंटेंट क्रिएटर हैं। नाजिल का इंस्टाग्राम अकाउंट Nazilx नाम से है, जिसे 200K लोग फॉलो करते हैं। नाजिल का यूट्यूब चैनल भी है। वहीं नाजिल का ट्विटर अकाउंट भी है, जिसपर 100k से अधिक फॉलोअर्स हैं।
 
ये भी पढ़ें
क्या पीएम मोदी को फिल्म 'पृथ्वीराज' दिखाएंगे अक्षय कुमार? एक्टर ने दिया यह जवाब