रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Krrish 4, Hrithik Roshan, Kiara Advani, Kriti Sanon
Written By
Last Updated : बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (14:16 IST)

रितिक रोशन के साथ कृष 4 में किआरा आएंगी नजर, कृति का नुकसान!

रितिक रोशन के साथ कृष 4 में किआरा आएंगी नजर, कृति का नुकसान! - Krrish 4, Hrithik Roshan, Kiara Advani, Kriti Sanon
वॉर के बाद रितिक रोशन ने ऑफिशियल रूप से कोई फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन वॉर 2 और फाइटर जैसी फिल्मों की चर्चा जरूर है। इसके अलावा उन्हें अपने पापा राकेश रोशन के साथ कृष 4 भी करना है। फिलहाल राकेश रोशन स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने और फिल्म के कलाकारों को चुनने में लगे हुए हैं। 

 
फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार इस बार प्रियंका चोपड़ा फिल्म का हिस्सा नहीं होगी। उनकी जगह कृति सेनन को चुन लिया गया है, लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक कृति ने ढेर सारी फिल्में साइन कर ली हैं और उनकी डेट्स की डायरी फुल हो चुकी है। 


 
जो तारीखें कृष 4 के लिए चाहिए वो कृति के पास नहीं है। ऐसे में दूसरे ऑप्शन के बारे में सोचा जा रहा है। किआरा आडवाणी का नाम सामने आ रहा है और इस बात की पूरी संभावना है कि कृति की जगह किआरा लें। 


 
कबीर सिंह और गुड न्यूज़ जैसी सफल फिल्म दे चुकीं किआरा ने पिछले दिनों सभी का ध्यान आकर्षित किया है। रितिक के साथ उनकी जोड़ी भी फ्रेश लगेगी। कृष 4 का हिस्सा बनना कृति के लिए बड़ा मौका साबित होगा।
 
वैसे कृष 4 में दो हीरोइन रहेंगी, लेकिन रितिक के अपोजिट किआरा नजर आ सकती हैं। फिलहाल कृष 4 को शुरू होने में समय है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है जिसमें स्पेशल इफेक्ट्स का भरपूर इस्तेमाल होगा। यह फिल्म बनने में ज्यादा समय लेगी। 
ये भी पढ़ें
हाउसफुल 5 : दीपिका-जॉन-अभिषेक-अक्षय सहित नजर आएंगे ये स्टार्स!