गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Karishma Tanna, Rain, Mumbai, Kayamat Ki Raat, Naagin 3
Written By

'कयामत की रात' या 'कयामत करिश्मा', सेट पर बारिश के मज़े ले रही हैं करिश्मा तन्ना

'कयामत की रात' या 'कयामत करिश्मा', सेट पर बारिश के मज़े ले रही हैं करिश्मा तन्ना - Karishma Tanna, Rain, Mumbai, Kayamat Ki Raat, Naagin 3
एकता कपूर का टीवी शो 'नागिन 3' जितनी तारीफें और टीआरपी बटोर रहा है, उससे शो के मेकर्स से ज़्यादा कास्ट खुश है। पहले अनिता हसनंदानी ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की थी। वहीं एक और नागिन यानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी सातवें आसमान पर हैं। 
 
वे शो की कामयाबी के साथ-साथ इस मानसून सीज़न को भी बहुत एंजॉय कर रही हैं। करिश्मा मुंबई स्थित स्टूडियो में शो 'कयामत की रात' की शूटिंग कर रही थीं और साथ में मानसून का मज़ा भी ले रही थीं। 
 
करिश्मा ने शूटिंग के दौरान अपना एक पिक्चर ले कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने हाथ में छाता पकड़ा हुआ था और वे शूटिंग के दौरान मुंबई में हो रही बारिश के भी मज़े ले रही हैं। करिश्मा ने कैप्शन लिखा टिप टिप बरसा पानी बारिश में शूटिंग.. देखिए ये तस्वीरें- 
 
ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम में करिश्मा बहुत ही क्युट लग रही हैं। उन्होंने हाथ में छाता लिया हुआ है और बारिश हो रही है। इन तस्वीरों को और खूबसूरत बना रही है पीछे की हरियाली। 
 
फिलहाल करिश्मा तन्ना शो 'कयामत की रात' में गौरी की भूमिका निभा रही हैं। शो में विवेक दहिया भी उनके साथ हैं। साथ ही 'नागिन 3' में भी उन्हें बहुत तारीफें मिली हैं। 
ये भी पढ़ें
प्लास्टिक बैन पर पूनम पांडे का सवाल- क्या कॉन्डम पर भी बैन है?