गुरुवार, 3 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kangana Ranaut and Javed Akhtar resolve their defamation case actress shares photo
Last Updated : शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025 (17:48 IST)

कंगना रनौट और जावेद अख्तर के बीच खत्म हुई कानूनी लड़ाई, आपसी सहमति से सुलझाया मानहानि का मामला

Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट और गीतकार जावेद अख्तर के बीच काफी समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी। साल 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। हालांकि अब दोनों के बीच सुलह हो गई है। 
 
5 साल तक चली इस कानूनी लड़ाई को कंगना और जावेद अख्तर ने आपसी सहमति से मामला खत्म कर लिया है। जावेद अख्तर को हुई असुविधा के लिए कंगना ने उनसे माफी मांगी ली है। इसके बाद दोनों में सुलह हो गई। कंगना ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है।
 
कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जावेद अख्तर संग एक तस्वीर शेयर की है। दोनों के चेहरे पर मुस्कान है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखाल 'आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि से जुड़े अपने कानूनी मामले को लेकर सुलह कर ली है। हमने मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझा लिया है। जावेद जी बेहद दयालु हैं और शानदार इंसान हैं।'
 
इसके साथ ही कंगना ने बताया कि जावेद अख्तर उनके निर्देान में बनने वाली अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी राजी हो गए हैं।
 
क्या था मामला
कंगना रनौट और जावेद अख्तर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह मामला रितिक रोशन और कंगना रनौट की कॉन्ट्रोवर्सी से शुरू हुआ थश। कंगना ने साल 2016 में रिति रोशन पर कई आरोप लगा लगाए थे। जावेद अख्तर रितिक रोशन के परिवार के बेहद करीबी हैं, ऐेसे में उन्होंने दोनों के बीच विवाद खत्म कराने के लिए अपने घर पर एक मीटिंग रखी। 
 
बताया जाता है कि जावेद अख्तर ने कंगना से रितिक से मांफी मांगने के लिए कहा। लेकिन कंगना ने इसका फौरन कोई जवाब नहीं दिया। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने जावेद अख्तर और महेश भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा था  कि 'माफिया लोग हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को चला रहे हैं।'
 
इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना रनौट के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज दिया था। इसके बाद कंगना ने भी जावेद के खिलाफ केस दर्ज कराया। कंगना ने आरोप लगाया कि जावेद अख्तर ने उनपर माफी मांगने का दबाव डाला।