• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kamal r khan hospitalised after he complains of chest pain
Written By
Last Modified: बुधवार, 31 अगस्त 2022 (12:53 IST)

गिरफ्तारी के बाद केआरके की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल

गिरफ्तारी के बाद केआरके की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल | kamal r khan hospitalised after he complains of chest pain
अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले कमाल राशिद खान यानि केआरके इन दिनों मुश्किलों में‍ घिरे हुए हैं। केआरके को बीते दिन पुलिस ने साल 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया है। मलाड पुलिस ने केआरके को मुंबई एयरपोर्ट से डिटेन किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

 
केआरके को गिरफ्तारी के बाद बोरिवली कोर्ट मे पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लेकिन गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही केआरके की तबीयत बिगड़ गई। केआरके ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 
 
खबरों के अनुसार केआरके को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर अपमानजक ट्वीट किए थे। केआरके के खिलाफ युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने शिकायत दर्ज कराई थी।
 
ये भी पढ़ें
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद भरी महफिल में रणवीर सिंह ने किया दीपिका पादुकोण को किस