शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kamal Hasta gifts a watch of 47 Lakh Rupees to Suriya after success of film Vikram Hit List
Written By
Last Updated : गुरुवार, 9 जून 2022 (12:05 IST)

विक्रम के सुपरहिट होते ही कमल हासन ने सूर्या के चंद मिनट के रोल के बदले दी 47 लाख की घड़ी

फिल्म 'विक्रम हिट लिस्ट' की कामयाबी से खुश होकर कमल हासन इन दिनों फिल्म से जुड़े लोगों को महंगी गिफ्ट दे रहे हैं।

विक्रम के सुपरहिट होते ही कमल हासन ने सूर्या के चंद मिनट के रोल के बदले दी 47 लाख की घड़ी - Kamal Hasta gifts a watch of 47 Lakh Rupees to Suriya after success of film Vikram Hit List
कमल हासन की हालिया रिलीज फिल्म 'विक्रम : हिट लिस्ट' के हिंदी वर्जन ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो, लेकिन दक्षिण भारत और विदेश में यह फिल्म सुपरहिट हो गई है। फिल्म क्रिटिक्स ने भी फिल्म की काफी सराहना की है। संभव है कि इससे हिंदी बेल्ट में भी फिल्म को दर्शक मिले। 
 
कमल हासन तो हैं ही जोरदार कलाकार, उनकी फिल्म में परफॉर्मेंस गजब की है। कमल हासन के साथ-साथ विजय सेतुपति और फहाद फासिल की एक्टिंग भी सुर्खियों में हैं। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने तमिलनाडु में आय के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। 
इस फिल्म की एक और खास बात है कि सुपरस्टार सूर्या भी इस मूवी में नजर आए हैं। उनका रोल चंद मिनट का है, लेकिन इतने कम समय में आकर भी वे छा गए। दर्शकों की जो तालियां उन्हें एंट्री पर मिलती है वो जबरदस्त है। 
कमल हासन भी सूर्या के स्टारडम से चकित हैं और उन्होंने खुश होकर सूर्या को रोलैक्स घड़ी दी है। सूर्या ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने घड़ी का फोटो पोस्ट किया है। साथ ही वो फोटो भी पोस्ट किया है जिसमें कमल हासन उन्हें घड़ी पहना रहे हैं। सूर्या के अनसार यह ऐसा पल है जो आपकी जिंदगी खूबसूरत बना देता है। इस घड़ी की कीमत 47 लाख बताई जा रही है। 
इसके पहले कमल हासन ने फिल्म की सफलता से खुश होकर निर्देशक लोकेश कनगराज को लेक्सस कार गिफ्ट की थी। 
ये भी पढ़ें
सोनम कपूर के बारे में 30 रोचक जानकारियां