• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kacha badam girl anjali arora buy new house in mumbai
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 3 दिसंबर 2023 (17:13 IST)

'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का घर, गृह प्रवेश का वीडियो आया सामने

'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का घर, गृह प्रवेश का वीडियो आया सामने | kacha badam girl anjali arora buy new house in mumbai
anjali arora bought a new house: 'कच्चा बादाम' गाने पर रील्स बनाकर रातोंरात वायरल हुईं अंजलि अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों अंजलि का कथित एमएमएस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब 24 साल की अंजलि अरोड़ा ने अब मुंबई में खुद का घर खरीद लिया है।
 
अंजलि के गृह प्रवेश और पूजा के दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस वीडियो में अंजलि अपने माता-पिता के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह पिंक कलर के सिंपल सलवार सूट में दिख रही हैं। 
 
वीडियो में उनका आलीशान घर भी नजर आ रहा है। फैंस अंजली को उनके नए घर के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं कई यूजर्स सवाल कररहे हैं कि अंजलि अरोड़ा के पास इतने पैसे आए कैसे। 
 
बता दें कि अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर्सनालिटी है और हमेशा अपने फोटोज और डांस वीडियो के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी बन चुकी हैं। अंजलि अरोरा कंगना के रियलिटी शो 'लॉकअप' में भी नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
'द डर्टी पिक्चर' को रिलीज हुए 12 साल पूरे, मिलन लुथरिया ने कहा चुनौतियों से भरी यात्रा थी