• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Judwa 2, Varun Dhawan, Salman Khan, David Dhawan
Written By
Last Modified: गुरुवार, 1 सितम्बर 2016 (12:29 IST)

जुडवा 2... सलमान को स्क्रिप्ट दिखाएंगे वरूण धवन

जुडवा 2... सलमान को स्क्रिप्ट दिखाएंगे वरूण धवन - Judwa 2, Varun Dhawan, Salman Khan, David Dhawan
सालों तक जुड़वा के सीक्वल को लेकर अंदाजे लगते रहे, परंतु हाल ही में घोषणा हुई कि नई जनरेशन के स्टार वरूण धवन सलमान खान को जुड़वा के सीक्वल में रिप्लेस करेंगे। 
वरूण धवन निश्चित तौर पर सलमान खान के रोल करने को लेकर बड़ी जिम्मेदारी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि वह फिल्म की स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट सलमान खान को पढ़कर सुनाएंगे। जैसे ही स्क्रिप्ट तैयार हो जाती हैं वे सलमान खान की राय लेने पहुंच जाएंगे। वरूण धवन के अनुसार सलमान खान का पहली फिल्म में एक्सपिरिएंस उनके काम आएगा, साथ ही सलमान के लिए उनके मन में रिस्पेक्ट भी उनके इस कदम की  वजह है। 
 
वरूण धवन के निर्देशक पिता डेविड धवन के सलमान के साथ काफी अच्छे संबंध हैं। वरूण भी कई बार बोल चुके हैं कि वे सलमान की कितनी इज्जत करते हैं। फिल्म में फीमेल लीडिंग रोल को लेकर कई नामों की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा का नाम सामने आया है। जिसकी वजह ढ़िशूम के गाने 'जानेमन' में वरूण और परिणीति की जोरदार केमेस्ट्री को माना जा रहा है। 
ये भी पढ़ें
हॉलीवुड टैलेंट एजेंसी यूटीए ने सोनम कपूर को किया साइन