शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jacqueline Fernandez, Sajid Khan, Housefull 4, Salman Khan
Written By

बदला... जैकलीन फर्नांडीस हाउसफुल 4 से बाहर!

बदला... जैकलीन फर्नांडीस हाउसफुल 4 से बाहर! - Jacqueline Fernandez, Sajid Khan, Housefull 4, Salman Khan
हाउसफुल 4 को बनाने की बात जोर-शोर से तो बता दी गई है, लेकिन फिल्म में कौन कलाकार होगा इस पर से परदा नहीं उठाया गया है। यही से अंधेरे में तीर चलने शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार भी फिल्म में शायद ही नजर आए। दूसरी ओर जैकलीन फर्नांडीस का पत्ता तो साफ ही माना जा रहा है। 
 
फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं और जैकलीन फिल्म में क्यों नहीं होंगी, इसको जानने के लिए आपको थोड़ा पीछे चलना होगा। साजिद खान और जैकलिन फर्नांडीस की तथाकथित प्रेम कहानी बॉलीवुड की प्रेम कहानियों से ज़्यादा अलग नहीं है। 
 
दोनों मिले, प्यार हुआ और फिररिश्ता टूट गया। हाउसफुल 2 के बाद उन्होंने अब तक साथ काम नहीं किया। हाउसफुल 3 का निर्देशन साजिद ने नहीं किया, जबकि जैकलीन इसमें लीड हीरोइंस में से एक थीं। अब हाउसफुल 4 की कमान साजिद खान ने फिर संभाली ली है तो माना जा रहा है कि जैकलीन इस बड़ी फिल्म से हाथ धो बैठी हैं। 
सूत्रों के अनुसार साजिद खान ने फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला से कहा कि वह अपने इतिहास को देखते हुए जैकलीन को हाउसफुल 4 का हिस्सा नहीं बनाना चाहते। अपने टूटे रिश्ते से आहत साजिद शायद इसी तरह बदला ले रहे हों। 
 
तीन साल तक दोनों के बीच चला यह रिश्ता खराब तरीके से खत्म हुआ था। यहां तक कि साजिद ने फिल्म 'हिम्मतवाला' की असफलता के लिए भी जैकलीन को दोषी ठहराया। साजिद ने कहा जब आपके जीवन में महिला नहीं होती है, तो आपके पास लगातार कोई परेशान करने वाला नहीं होता। आप अच्छे से काम को खत्म करते हैं और फोकस रहते हैं। मैं हिम्मतवाला बनाते वक़्त जैकलीन के साथ 5 दिन के वेकेशन पर गया था। जब फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो मुझे बहुत बुरा लगा था। 
ये भी पढ़ें
गोलमाल अगेन का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा वीकेंड