शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Sanjay Khan, divorce, Marriage
Written By

फिर एक होंगे रितिक रोशन और सुजैन खान!

फिर एक होंगे रितिक रोशन और सुजैन खान! - Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Sanjay Khan, divorce, Marriage
एक समय बॉलीवुड में रितिक रोशन और सुजैन खान को गोल्डन कपल माना जाता था। करीब 13 साल तक साथ रहने के बाद 2014 में अचानक से तलाक लेकर दोनों ने सभी को चौका दिया था। 
 
तलाक के बाद भी रितिक और सुजैन को अपने बच्चों की खा‍तिर को कई मौकों पर साथ में देखा जाता रहा है। अलग होने के बावजूद दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश करते हैं। ऐसी खबरें भी आई थी कि दोनों एक बार फिर साथ हो सकते हैं। अब इस खबर पर सुजैन के पिता संजय खान का बयान सामने आया है। 
 
हाल ही में संजय खान ने एक इंटरव्यू में बेटी सुजैन और रितिक के रिश्तों पर भी खुलकर बातें की। उन्होंने कहा कि ये दुखद है। शादी को अब उस तरह से सेलिब्रेट नहीं किया जाता है जैसा पहले किया जाता था। एक समय ऐसा था जब शादी जन्म-मरण का हिस्सा होती थी। 
 
संजय ने कहा कि मैं आज के युवाओं से कहना चाहूंगा‍ कि जितना हो सके अपने रिश्तों को बचाएं और उनको संभालें। तलाक इंसान को तोड़ कर रख देता है। मैने अपनी बेटी से कभी नहीं पूछा कि उसने रितिक से क्यों तलाक लिया। लेकिन मैं जानता हूं कि कोई कारण ही रहा होगा। वो और रितिक अब भी अच्छे दोस्त हैं। 
 
उन्होंने कहा कि लोग मुझसे कभी ये पूछते हैं कि रितिक मेरे दामाद नहीं तो मैं कहता हूं कि भले ही जो भी हो लेकिन मेरा और रितिक का एक अच्छा रिश्ता है। वो मेरे नातियों के पिता है। मैं इस उम्मीद में अब भी हूं कि दोनों फिर से जरूर एक होंगे। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान और कपिल शर्मा ने मिलाया हाथ, छोटे परदे पर आने वाला है कुछ नया