बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Kaabil
Written By

रितिक की पूर्व पत्नी रितिक के साथ रही पूरी रात

रितिक की पूर्व पत्नी रितिक के साथ रही पूरी रात - Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Kaabil
रितिक रोशन अपनी पत्नी सुजैन खान से अलग हो चुके हैं। बच्चों की खातिर वे कई मौकों पर साथ नजर भी आते हैं। हाल ही में रितिक के घर पर सुजैन गईं और पूरी रात वहीं पर रहीं। 
रितिक की बहन का जन्मदिन था। साथ ही रितिक की फिल्म 'काबिल' भी रिलीज होने वाली है। इसका भी जश्न मनाने का निर्णय लिया गया। एक छोटा गेट-टू-गेदर रितिक के घर पर प्लान किया गया जिसमें 'काबिल' के निर्देशक संजय गुप्ता, हीरोइन यामी गौतम और नजदीकी दोस्त शामिल थे। 
रितिक ने अपनी सुजैन को भी बुलाया था। वे न केवल पार्टी में आईं बल्कि खूब धमाल मचाई। पूरी रात वे और रितिक नाचते रहे। सुबह पांच बजे के आसपास सुजैन ने रितिक का घर छोड़ा। 
सुजैन ने ट्वीट भी किए। 'काबिल'

में उन्होंने रितिक के अभिनय को भारतीय सिनेमा के इतिहास में से एक बताया।