• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Esha Gupta
Written By समय ताम्रकर

रितिक के दोस्त की पत्नी है वो रहस्यमय लड़की

रितिक के दोस्त की पत्नी है वो रहस्यमय लड़की - Hrithik Roshan, Esha Gupta
रितिक रोशन हाल ही में एक फिल्म देख सिनेमाघर से बाहर निकल रहे थे। उनके साथ एक लड़की भी थी जिसके साथ रितिक हंसते हुए देर तक बातें कर रहे थे। उस लड़की को पहचानने की कोशिश की गई, लेकिन कोई पहचान नहीं सका। हार कर लोगों ने उस लड़की रहस्यमयी बताते हुए रितिक की खास दोस्त बता दिया।
 
जब इस बारे में पता किया गया तो मालूम हुआ कि वह लड़की रितिक रोशन के दोस्त की पत्नी थी। वह भी फिल्म देखने आई थी। रितिक से मुलाकात हुई और दोनों बातें करते रहे। लेकिन लोगों ने इसका कुछ और ही मतलब निकाल दिया। 
यूं भी सुजैन से तलाक के बाद रितिक इन दिनों सिंगल है और जिस लड़की से वे बात कर लेते हैं उससे रितिक का नाम जोड़ दिया जाता है। ईशा गुप्ता और नरगिस फाखरी से भी रितिक का नाम जोड़ा गया। रितिक इस बात को लेकर नाराज भी हैं।