dharma sangrah
Mon, 16 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Housefull 3, Box Office, Akshay Kumar

कैसी है 'हाउसफुल 3' की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग?

हाउसफुल 3
इस वर्ष की बड़ी फिल्मों में से एक 'हाउसफुल 3' तीन जून को प्रदर्शित हुई। इसे भारत में 3700 और विदेश में 670 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। भव्य बजट, बड़ी स्टार कास्ट और सफल फ्रेंचाइज़ के कारण इस फिल्म से सभी को बहुत उम्मीद है। 
 
फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अपेक्षा से कम रही। उम्मीद थी कि फिल्म देखने के लिए भीड़ टूट पड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह के शो में मल्टीप्लेक्स में 30 से 35 प्रतिशत तक भीड़ मौजूद थी। सिंगल स्क्रीन में भी फिल्म की ओपनिंग ठीक रही है। उम्मीद है कि शाम और रात में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी। 
 
फिल्म समीक्षकों को यह फिल्म बिलकुल भी पसंद नहीं आई है। ज्यादातर ने इस फिल्म की बुराई की है। दर्शकों की प्रतिक्रिया मिश्रित है। वैसे यह बात सभी मान रहे हैं कि 'हाउसफुल' सीरिज की यह सबसे कमजोर फिल्म है। 
 
इस महंगे बजट की फिल्म के सैटैलाइट राइट्स सहित अन्य अधिकार महंगे दामों में बिके हैं। फिल्म को बॉक्स पर 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा तभी यह मुनाफे का सौदा साबित होगी। 
ये भी पढ़ें
'सुल्तान' के ट्रेलर से आमिर गुस्सा... की आदित्य चोपड़ा से बात