बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Himesh Reshammiya, Komal
Written By

हिमेश रेशमिया भी पत्नी कोमल से ले रहे हैं तलाक

हिमेश रेशमिया भी पत्नी कोमल से ले रहे हैं तलाक - Himesh Reshammiya, Komal
वर्ष 2016 में बॉलीवुड में कई रिश्ते टूटे। वर्ष समाप्ति की ओर है, लेकिन अभी भी जोड़ियों का टूटना जारी है। ताजा मामला गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया का है। वे अपनी पत्नी कोमल से रिश्ता तोड़ने जा रहे हैं। दोनों की शादी को 21 वर्ष हो गए हैं। 

 
हाल ही में दोनों को बांद्रा फैमिली कोर्ट में देखा गया। सूत्रों के अनुसार हिमेश और कोमल पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। तलाक की वजह स्पष्ट तो नहीं की गई है, लेकिन हिमेश की टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से बढ़ती नजदीकियां इसकी वजह हो सकती है। गौरतलब है कि हिमेश ने 22 वर्ष की उम्र में ही शादी कर ली थी। 
 
हिमेश ने कुछ मीडिया वालों को बताया कि हम दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है। हमारे परिवार के प्रत्येक सदस्य ने हमारे निर्णय का सम्मान किया है। कोमल मेरे परिवार का हिस्सा है और हमेशा रहेंगी और मैं भी उसके परिवार का हिस्सा रहूंगा। कोमल ने भी लगभग यही बात दोहराई है मानो वे पहले से ही सोच कर आए थे कि क्या बोलना है। 
 
ये भी पढ़ें
देखिए, रईस का ट्रेलर