• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. harman baweja and sasha ramchandani wedding photos goes viral
Written By
Last Modified: रविवार, 21 मार्च 2021 (16:13 IST)

शादी के बंधन में बंधे हरमन बावेजा, साशा रामचंदानी संग गुरूद्वारे में लिए सात फेरे

शादी के बंधन में बंधे हरमन बावेजा, साशा रामचंदानी संग गुरूद्वारे में लिए सात फेरे - harman baweja and sasha ramchandani wedding photos goes viral
बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा अपनी मंगेतर साशा रामचंदानी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। हरमन और साशा की शादी कोलकाता में हुई। इस कपल की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
हरमन और साशा ने गुरूद्वारे में लावां फेरे लिए। इस दौरान हरमन पेस्टल पिंक शेरवानी और व्हाइट टर्बन में काफी जच रहे थे। वहीं हरमन की दुल्हनियां लहंगे में नजर आईं।
 
हरमन बावेजा की शादी में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, आमिर अली, आशीष चौधरी समेत कई स्टार्स पहुंचे। इससे पहले हरमन की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी।
 
एक वक्त हरमन और प्रियंका चोपड़ा रिलेशनशिप में थे। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं सका। वहीं हरमन की बॉलीवुड की पारी भी कुछ खास नहीं चल पाई। 2008 में लव स्टोरी 2050 से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हरमन फिल्म विक्ट्री, ढिशकियाओं और व्हाट्स योर राशी में नजर आए थे।
 
ये भी पढ़ें
आशीष विद्यार्थी ने दी कोरोना को मात, वीडियो शेयर कर बोले- राहत महसूस कर रहा हूं