• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. google most searched asians list katrina kaif beats alia bhatt and deepika padukone
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (12:31 IST)

गूगल पर मोस्ट सर्च्ड एशियन अभिनेत्री बनीं कैटरीना कैफ, टॉप 10 में आलिया और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल

गूगल पर मोस्ट सर्च्ड एशियन अभिनेत्री बनीं कैटरीना कैफ, टॉप 10 में आलिया और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल | google most searched asians list katrina kaif beats alia bhatt and deepika padukone
साल 2022 खत्म होने में बस कुछ दिन ही बाकी है। इसी बीच गूगल ने टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड एशियन्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में टॉप 10 में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है। 

 
इस लिस्ट में कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है। टॉप 10 लिस्ट में कैटरीना कैफ सातवें, आलिया भट्ट आठवें और प्रियंका चोपड़ा नवें स्थान पर हैं।
 
लिस्ट में सबसे पहला नंबर दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस फाइव का है। इस बैंड के फैंस महज कोरिया में नहीं बल्कि दुनिया भर में फैले हुए हैं। दूसरे नंबर पर जंगकुक हैं, जो कि खुद बीटीएस बैंड के ग्रुप मेंबर हैं। 
 
लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हैं। चौथे पर जिमिन, पांचवें नंबर पर दिवंगत गायिका लता मंगेशकर और छठे नंबर पर साउथ कोरियन सिंगर लिसा है।
 
टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड एशियन्स लिस्ट में सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, सलमान खान, शाहरुख खान, करीना कपूर, उर्फी जावेद, काजल अग्रवाल और थलापति विजय का नाम भी शामिल है। हालांकि ये सभी टॉप 10 में शामिल नहीं है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन ने नागरिकों की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल, कही यह बात