• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ghum hai kisikey pyaar meiin actress tanvi thakkar becomes mother to a baby boy
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 23 जून 2023 (12:13 IST)

'गुम है किसी के प्यार में' एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

'गुम है किसी के प्यार में' एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर बनीं मां, बेटे को दिया जन्म | ghum hai kisikey pyaar meiin actress tanvi thakkar becomes mother to a baby boy
Tanvi Thakkar becomes mother: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया के घर किलकारियां गूंज गई हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म‍ दिया है। तन्वी को 'गुम है किसी के प्यार में' से काफी लोकप्रियता मिली है। वहीं उनके पति आदित्य 'शाका लाका बूम बूम' में 'झुमरू' के किरदार के लिए मशहूर हैं।
तन्वी ठक्कर ने मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने न्यूबोर्न बेबी के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तन्वी और आदित्य अपने बेटे को निहारते दिख रहे हैं, जो पालने में आराम से सो रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया। 
 
तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया ने 16 फरवरी 2021 को कोर्ट मैरिज की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
रितिक रोशन की 'कृष' को रिलीज हुए 17 साल पूरे, भारत का सुपरहीरो जिसे आज भी लोग करते है बेहद पसंद