शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Fukrey Returns, Fukrey, Trailer, Richa Chaddha
Written By
Last Updated : सोमवार, 13 नवंबर 2017 (19:25 IST)

'फुकरे रिटर्न्स' ट्रेलर : चार फुकरों का पागलपन और भोली पंजाबन का कहर, अब आएगा मज़ा

'फुकरे रिटर्न्स' ट्रेलर : चार फुकरों का पागलपन और भोली पंजाबन का कहर, अब आएगा मज़ा - Fukrey Returns, Fukrey, Trailer, Richa Chaddha
जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' का सोमवार 13 नवम्बर को ट्रेलर जारी हो गया। 15 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का लोगों में बहुत क्रेज़ है। शानदार ह्यूमर, धमाकेदार स्टोरी, कमाल के डायलॉग्स के साथ फिल्म के सभी कैरेक्टर हंस-हंस के लोटपोट हो जाने को मजबूर कर देते हैं। भोली पंजाबन जितना बुरा करती है, चूचा के मन में उसके लिए प्यार बढ़ता जाता है। कही चुचा को सांप कांट रहा है, कही भोली पंजाबन बम लगा रही है। इस ट्रेलर की सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसे पिछली फिल्म 'फुकरे' के साथ जोड़ा गया है। 
 
करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर में जफर, चूचा, हन्नी और लाली के पागलपन और भोली पंजाबन का कहर दर्शकों को मज़ेदार लग रहा है। पिछली बार 'फुकरे' में इन चारों की चौकड़ी ने कई लोगों को चुना लगाकर खुद को और भोली पंजाबन को फंसाया था। इस बार की कहानी में भी ज़्यादा बदलाव नहीं है, लेकिन इस बार ये चारों बड़े लेवल पर घोटाला करने वाले हैं। जेल से छुटी भोली पंजाबन यानी रिचा चड्ढा फिर इन चारों को नचाती नज़र आएंगी। 
 
चुचा यानी वरुण शर्मा सपनों से कहीं आगे बढ़कर अब भविष्य देखने लगा है। हन्नी यानी पुलकित सम्राट अपने घोटालों के साथ अपनी प्रेम कहानी भी आगे बढ़ा रहा है। ज़फर यानी अली फज़ल अब भी इन चारों में सबसे समझदार है। लाली यानी मनोजत सिंह की कॉमेडी शानदार है। इनके साथ पंकज त्रिपाठी, विशाका सिंह और प्रिया आनंद भी लीड रोल में हैं। फिल्म में सभी ने अपने किरदारों को बखुबी निभाया है। इसके पहले फिल्म का टीज़र जारी हुआ था जिसे भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।  
 
2013 में आई 'फुकरे' की इस सीक्‍वेल से दर्शकों को बहुत उम्मीद थी और इसका ट्रेलर आने के बाद लगता है यह पहले से भी ज़्यादा हिट होगी। फिल्म की कहानी विपुल विग ने लिखी है, मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है और फरहान अख्तर इसके प्रोड्यूसर हैं।

फोटो : टि्वटर
ये भी पढ़ें
परिणीति चोपड़ा का भी फर्स्ट लुक आया बाहर