• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. filmmaker manish gupta booked for allegedly stabbing driver with knife over salary dispute
Last Modified: शनिवार, 7 जून 2025 (12:15 IST)

फिल्ममेकर मनीष गुप्ता ने अपने ड्राइवर पर किया चाकू से हमला, सैलरी को लेकर हुआ था विवाद

Filmmaker Manish Gupta stabbed driver
फिल्ममेकर मनीष गुप्ता के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। मनीष गुप्ता पर अपने ड्राइवर पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। यह घटना 5 जून को वर्सोवा इलाके में मनीष के घर की बताई जा रही है। फिल्ममेकर के खिलाफ 6 जून को के दर्ज किया गया है। 
 
वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि ये घटना गुरुवार रात सागर संजोग बिल्डिंग में मनीष गुप्ता के घर पर हुई। फिल्ममेकर ने कथित तौर पर अपने यहां तीन साल से काम कर रहे ड्राइवर राजीबुल इस्लाम लश्कर को घायल कर दिया। दोनों के बीच सैलरी को लेकर विवाद हुआ था। 
मनीष गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (2), 115 (2) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक फिल्ममेकर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। ड्राइवर के वकील ने फिल्ममेकर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 
 
ड्राइवर लशकर ने अपनी एफआईआर में बताया कि वो मनीष गुप्ता के यहां पिछले तीन साल से काम कर रहा था। उसे 23 हजार रुपए सैलरी मिलती थी। उन्होंने उसे कभी टाइम पर सैलरी नहीं दी। और तो और 30 मई को नौकरी से भी निकाल दिया। नौकरी से निकालने के बाद पैसे भी नहीं दिए।
 
ड्राइवर ने बताया जब वह मनीष गुप्ता के घर अपनी हक की सैलरी मांगने गया, तब भी उन्हें पैसे नहीं दिए गए। इसके बाद दोनों में बहस छिड़ गई। बात बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मनीष गुप्ता ने उनपर अपनी किचन के एक चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद इस्लाम को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
 
बता दें कि मनीष गुप्ता की रवीना टंडन स्टारर वन फ्राइडे नाइट, 420 IPC, रहस्य, हॉस्टल और डरना जरूरी है जैसी फिल्में निर्देशिथ कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्क्रीनराइटर अमिताभ बच्चन स्टारर 'सरकार' से की थी।
ये भी पढ़ें
दीपिका पादुकोण के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ AA22xA6 में आएंगी नजर