• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film crew new song choli ke peeche kya hai released
Last Modified: गुरुवार, 21 मार्च 2024 (16:24 IST)

Crew का नया गाना चोली के पीछे हुआ रिलीज, करीना कपूर ने दिखाए किलर मूव्स

गाना होली पार्टी के लिए परफेक्ट वाइब सेट कर रहा

film crew new song choli ke peeche kya hai released - film crew new song choli ke peeche kya hai released
Crew Movie Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू फिल्म 'क्रू' में साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'चोली के पीछे क्या है' रिलीज किया है। 
 
'चोली के पीछे क्या है' गाना फिल्म खलनायक में माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। अब इसे फिर से रीक्रिएट किया गया है। फिल्म 'क्रू' में यह गाना करीना कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने के म्यूजिक को अक्षय और आईपी ने रीक्रिएट किया है। गायक दिलजीत दोसांझ, आईपी सिंह, अल्का याग्निक और ईला अरुण हैं। लिरिक्स भी आईपी सिंह ने लिखे हैं।
 
गाने में करीना कपूर अपने किलर मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। यह गाना होली पार्टी के लिए परफेक्ट वाइब सेट कर रहा है। 
 
फिल्म 'क्रू' को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है जिसके निर्देशक राजेश कृष्णन हैं। यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
ये भी पढ़ें
19 साल की उम्र में रानी मुखर्जी ने शुरू किया था एक्टिंग करियर