• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dirty Politics, Arvind Kejriwal, KC Bokadia
Written By

केजरीवाल को ऑफर हुआ था डर्टी पॉलिटिक्स में रोल

केजरीवाल को ऑफर हुआ था डर्टी पॉलिटिक्स में रोल - Dirty Politics, Arvind Kejriwal, KC Bokadia
फिल्म निर्माता केसी बोकाड़िया ने अपनी फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक भूमिका का ऑफर दिया था, जिसे केजरीवाल ने व्यस्तता के चलते ठुकरा दिया। 
 
सूत्रों का कहना है कि बोकाड़िया ने ईमेल के जरिये केजरीवाल को फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभाने का ऑफर दिया जो भ्रष्ट राजनीतिज्ञों के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। केजरीवाल ने यह कह कर रोल निभाने से मना कर दिया कि वे अपनी पार्टी के काम में व्यस्त हैं और रियल लाइफ में डर्टी पॉलिटिक्स का खात्मा करने में जुटे हुए हैं। बाद में यह रोल नसीरुद्दीन शाह ने निभाया। 
 
केसी बोकाड़िया द्वारा निर्मित फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' मार्च में रिलीज होगी। इसमें मल्लिका शेरावत, ओम पुरी, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर और आशुतोष राणा जैसे कलाकार नजर आएंगे।