गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Priyanka Chopra, Sexiest Women of Asia, Nia Sharma
Written By

प्रियंका को पछाड़ कर दीपिका बनीं सेक्सिएस्ट वूमैन, तीसरे नंबर का नाम जान रह जाएंगे दंग

प्रियंका को पछाड़ कर दीपिका बनीं सेक्सिएस्ट वूमैन, तीसरे नंबर का नाम जान रह जाएंगे दंग - Deepika Padukone, Priyanka Chopra, Sexiest Women of Asia, Nia Sharma
यूके ईस्टर्न आई वीकली ने अपनी 50 सेक्सिएस्ट एशियन वूमैन की लिस्ट जारी कर दी है। सभी को पछाड़ कर दीपिका पादुकोण को एशिया की सबसे सेक्सी महिला चुना गया है। हाल ही में रणवीर सिंह के साथ विवाह रचाने वाली दीपिका को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। 
 
बताया जा रहा है कि प्रियंका ने दीपिका को कड़ी टक्कर दी। दीपिका को कुछ ही वोट ज्यादा मिले हैं। प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहीं। मजेदार बात यह है कि प्रियंका पिछले साल नंबर वन पर थीं और दीपिका दूसरे नंबर पर। प्रियंका को दीपिका ने इस बार पछाड़ दिया। 
 
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका और प्रियंका की प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है। बॉलीवुड में भी दोनों में होड़ मची रहती है। हाल ही में दोनों ने कुछ दिनों के अंतराल पर ही शादी की है। प्रियंका ने निक जोनास से विवाह रचाया है। 
 
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दोनों ने साथ काम किया था। दोनों के फैंस अभी तक इस बात पर उलझते रहते हैं कि इस फिल्म में किसने बेहतरीन एक्टिंग की थी। 


 
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टेलीविजन एक्ट्रेस निआ शर्मा रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में उनका दबदबा भी इस लिस्ट में बना रहता है। निआ रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। 
 
ये भी पढ़ें
अनुष्का को मिली बड़ी फिल्म, दो खान्स के साथ करेंगी रोमांस!