kalsarpa dosh calculator
Sat, 28 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dangal, Aamir Khan, Box Office

दंगल का बॉक्स ऑफिस पर 12वां दिन

दंगल
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान ध्वस्त किए हैं और वर्ष 2016 की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर अग्रसर है। फिल्म ने 12 वें दिन 10.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 12 दिनों में यह फिल्म अब तक 295.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 


 
13 वें दिन यह 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर 300 करोड़ क्लब की चौथी फिल्म बन जाएगी। पीके, बजरंगी भाईजान और सुल्तान के बाद यह चौथी फिल्म होगी। साथ ही सुल्तान के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी फिल्म पार कर 2016 की नंबर वन फिल्म बन जाएगी। 
 
इस बात की भी पूरी संभावना है कि 'पीके' के लाइफ टाइम कलेक्शन से भी आगे निकल कर यह हिंदी फिल्म इतिहास की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी। 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं? यह सवाल बहुत अहम है। थोड़ा कठिन जरूर प्रतीत हो रहा है, लेकिन असंभव नहीं है। 
 
भारत के बाहर भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है। 2 जनवरी तक यह फिल्म विदेश से 154.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर रौनक लौटी है और जहां भी 'दंगल' रिलीज हुई है इसने सफलता के झंडे गाड़े हैं। 
 
ये भी पढ़ें
विद्या बालन की 'बेगम जान' पर सेंसर ने लगाए 11 कट्स